
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा
(माचाड़ीअलवर):- मालाखेड़ा- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की मालाखेड़ा शाखा की मिटिंग लल्लू राम सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, मिटिंग मे पार्टी की सदस्यता के लिए आवेदन कर्ताओं सहित पार्टी के जिला पदाधिकारियों का आपस में परिचय कराया गया।
मिटिंग को पार्टी के वरिष्ठ नेता का.राजकुमार बक्शी ने सम्बोधित करते हुए मालाखेड़ा मे पार्टी शाखा शुरू करने के लिए बुलाई गई मिटिंग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया,साथ ही कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो मजदूर-किसान एवं समाज के गरीबो की समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष करती हैं।पार्टी समाज वाद की स्थापना के लिए सदैव प्रयासरत रहती जिसमें सबको शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार की व्यवस्था स्वत:की जाती हैं।
मिटिंग को जिला सचिव तेजपाल सैनी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले की ओर से पार्टी की सदस्यता के लिए आवेदन करने वाले का स्वागत किया, सभी को पार्टी के नियम एवं कार्य प्रणाली से अवगत कराया, अपने क्षेत्र की समस्याओ के समाधान हेतु आपसी विचार विमर्श कर कार्यक्रम बनाए, पार्टी मे पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था का पालन किया जाना चाहिए, महीने एक बार अवश्य मिटिंग करें।संगठन में जात पात,छुआछूत,धर्म के आधार पर किसी प्रकार का भेद भाव नहीं किया जाना चाहिए, हमें मानवता के आधार पर ही कार्य एवं सोच को विकसित किया जावे।पार्टी कार्यो पर खर्चे के लिए आपसी चन्दा एकत्रित कर खर्च करें।
सैनी ने देश प्रदेश की वर्तमान राजनीति की भी चर्चा की ,और किसानों एवं मजदूरों का आव्हान किया कि इन सरकारों की कथनी और करनी मे अन्तर हैं, सरकारों की नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी मँहगाई काबू से बाहर हो रही हैं, परिवारों के घर खर्चे के लिए लोन/उधार लेने पड रहे है, दुसरी और चन्द पूँजीपतियों के पास धन का अपार भण्डार है,देश में भृष्टाचार नशाखोरी भी चरम पर है।जिससे युवाओं पर बुरा प्रभाव पड रहा है। हमें इन परिस्थितियों से सामना करने के लिए सामूहिक संघर्षों के रास्तो को चुनना पडेगा।जिला कौसिंल सदैव आपके संघर्षों मे सहयोग करेगी,जिला सचिव ने किसान सभा की भी सदस्यता अभियान चला कर अधिक से अधिक सदस्य बने और बनाए।
मिटिंग का संचालन का.मनमोहन सैनी ने किया
मिटिंग मे किशोरीलाल सैनी, मन्नी राम, पिन्टू, हरदयाल, बना राम,मोहन लाल,जगदीश, रमेश, कल्लू राम, तेज सिंह, बल्लू राम, दिनेश, सुभाष, रामकिशन, राजू, नन्नू राम, बुद्धा राम, पूरण भगत, गोपाल ,लल्लू राम,जगराम ,पूरण लाल सैनी आदि उपस्थित थे।




