
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। भारतीय मजदूर संघ राजस्थान द्वारा 26दिसम्बर शुक्रवार को जयपुर में भव्य एवं विशाल हुंकार रैली का आयोजन किया गया। भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद के प्रदेश महामंत्री कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि हुंकार रैली में राज्य भर के समस्त जिलों से कार्मिकों ने बसों द्वारा आकर रैली में भाग लिया। रैली में पूरे राजस्थान से लगभग 1000-1500मंत्रालयिक कार्मिकों ने भाग लिया एवं सरकार द्वारा किए गए वायदों की ओर ध्यानाकर्षण दिलाया। हुंकार रैली का मुख्य उद्देश्य वर्तमान सरकार द्वारा कर्मचारी हितों के लिए की गई विभिन्न घोषणाओं की तरफ ध्यान दिलाना था जो सिर्फ़ घोषणाएं ही बन कर रह गई जिसमें मंत्रालयिक कार्मिकों की ग्रेड पे ,प्रबोधक कैडर के पुनर्गठन करने, विभिन्न कैडर की वेतन विसंगति दूर करने,पेंशनर्स को समय पर डीए दिए जाने, सेवानिवृत्ति के समय कर्मचारी को समस्त परिलाभ सेवानिवृत्ति के दिन ही देने,मिनी सचिवालय,ठेका प्रथा समाप्त करने, रोड़वेज कार्मिकों को राज्य कर्मचारियों का दर्जा देकर समस्त परिलाभ देने सम्बन्धित घोषणाएं कागजों में सिमटकर रह गई जिससे राज्य कर्मचारियों में बहुत रोष व्याप्त है अतः भारतीय मजदूर संघ राजस्थान के आव्हान पर समस्त राजस्थान के राज्य कर्मचारियों,वर्कचार्ज कर्मचारियों ने रैली में भाग लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट करवाया। रैली में राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद सिंह राव के नेतृत्व में सतीश पंचोली, संदीप धाबाई,अनूप नालावत, दिनेश शर्मा,लीलाधर लम्बोरा, अखिलेश पारीक, नंदलाल गुर्जर, हवासिंह यादव, अमित शांडिल्य,दीपक सैन, हरिशंकर कुमावत,अमित भट्ट, प्रदीप दुलारा,राहत खान व अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।




