
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा माचाड़ी (अलवर):- माचाड़ी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के 33/11केवी विद्युत सब स्टेशन के अधिनस्थ आने वाले फीडर ईशवाना व माचाड़ी फीडर पर विधुत सप्लाई लंबे समय किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी। रात की भरी सर्दी में कृषि कार्य हेतु विद्युत सप्लाई गले की फांस बनी हुई है। लेकिन इस ओर किसी भी जनप्रतिनिधि या निगम के जिम्मेदार अधिकारी का ध्यान नहीं जाने से 09 दिसंबर मंगलवार को दोनों फीडरो के किसान माचाड़ी 33/11केवी विधुत सब स्टेशन पर पहुंचे जहां गुस्साए किसानों ने करीब दो-ढाई घंटे तक निगम व स्थानीय विधायक मांगेलाल मीना के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जाहिर कर धरना प्रदर्शन कर आंदोलन किया। फोन लाइन पर राजगढ़ निगम के एक्सईएन ने बताया कि अभी किसी भी अधिकारी को वहां भेजकर हम समस्या का समाधान करवाते है इस दौरान किसानों ने वहां मौजूद अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि दोनों जगह रात में कृषि कार्य के लिए सप्लाई आने से जंगली जानवरों का भय बना रहता है। तथा कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में दिन में विद्युत आपूर्ति करी जाती थी, लेकिन अब निगम द्वारा फेरबदल कर किसानों के लिए समस्या खड़ी करी हुई है। जिससे ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हमारी विधुत सप्लाई दिन में दी जावे। अगर हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो हम जन आंदोलन कर धरना प्रदर्शन करेंगे। उस दौरान कोई जन हादसा हुआ तो उसकी जिम्मेदारी स्वयं प्रशासन की होगी। इस दौरान रमेश मीना, बच्चू मीणा ईशवाना,अनुप मीणा,घम्मण राम मीना,देशराज शर्मा,तरुण,जितेंद्र,मनोहर,सुरेंद्र सैनी,महेश यादव,बसंत कुमार शर्मा,रवि धाकड़ सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।




