E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

छात्र-छात्राओं को कृषि विज्ञान केंद्र का शैक्षिक भ्रमण

दैनिक राजस्थान समाचार (पंकज बाफना)ग्राम सांकरिया के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीएम श्री योजना मे चयनित होने के कारण के दिनांक 15 सोमवार को तबिजी में कृषि विज्ञान केंद्र का शैक्षिक भ्रमण किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक धर्मेंद्र भाटी के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को कृषि विज्ञान केंद्र में होने वाली गतिविधियों की जानकारी संक्षिप्त में बताइ। तथा कृषि विज्ञान केंद्र तबीजी में कार्य करने वाले श्री दिनेश कच्छावा वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र तथा सीताराम ने कृषि विज्ञान केंद्र में भ्रमण करवा कर वर्मी कंपोस्ट का निर्माण करने की प्रक्रिया, गेहूं ,बाजरा, ज्वार और विभिन्न की संकर किस्मे तैयार करने की विधि की जानकारी दी। सीताराम ने नीमस्त्र बनाने की जानकारी दी। फसलों में छिड़काव करके फसलों को रोग ग्रस्त होने से बचने का तरीका बताया। जिससे कीटनाशिक छिड़काव नहीं करना पड़े उन्होंने शिताके मशरूम , रेशि मशरूम तथा और बटन मशरूम को उत्पादन करने की विधि की जानकारी दी मुर्गी पालन और खरगोश पालन बायोगैस बनाने की विधि की जानकारी दी शैक्षिक भ्रमण प्रभारी के रूप में राजेश शर्मा वरिष्ठ अध्यापक,विनीता सरावगी वरिष्ठ अध्यापक और विनोद कुमार बेरवा वरिष्ठ अध्यापक रहे शैक्षिक भ्रमण के प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि विद्यालय के कक्षा कक्षा 9 से 12 के 50 विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक भ्रमण में भाग लिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!