E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल आसींद बना मैच ओलिंपियाड चैंपियन

दैनिक राजस्थान समाचार आसींद संवाददाता विजयपाल सिंह राठौड़ स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के क्लस्टर 6 के मैथमेटिक्स ओलंपियाड का आयोजन मॉडल स्कूल आसींद में किया गया। मॉडल स्कूल आसींद के प्रधानाचार्य डॉ तुलसीराम कुमावत ने बताया कि आज के गणित ओलंपियाड में मॉडल स्कूल की जिले की 10 टीम ने भाग लिया। जिसमें जूनियर वर्ग में आसींद की डेसीमल फ्रैक्शन टीम प्रथम, शाहपुरा की डेल्टा थिंकर्स व कोटड़ी की इक्वेशन इंजीनियर द्वितीय तथा सहाड़ा की फ्रैक्शन फ्रेंड्स तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार सीनियर ग्रुप में मॉडल स्कूल आसींद की डेसीमल फ्रैक्शन प्रथम, कोटडी की इक्वेशन इंजीनियर द्वितीय और शाहपुरा की डेल्टा थिंकर्स तृतीय स्थान पर रही। आज विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार गणित के मॉडल की प्रदर्शनी की जिसमें महावीर कुमावत का वर्किंग रोबोट *जार्विस* तथा प्रज्ञा एवं इशिका का मैथ्स पार्किंग विशेष आकर्षण का केंद्र था। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला परियोजना अधिकारी महोदया डॉ कल्पना शर्मा रहे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसीबीईओ प्रथम देवीलाल तेली, एसीबीईओ द्वितीय लोकेश चंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य ईश्वर मीणा, नवरत्न मल बैरवा, मनीष गर्ग, राजेंद्र सिंह राणावत, महावीर भट्ट, शिवदर्शन खींची, विजय व्यास, भरत धाभाई, एसडीएमसी सदस्य गिरधारी लाल कुमावत उपस्थित थे। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ विकास टेलर उप प्रधानाचार्य, क्विज प्रभारी व्याख्याता रामस्वरूप जोशी, सहायक प्रभारी सुरेश चंद्र पुरोहित थे।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक उग्रसेन, किशोर कुमार भंसाली, महबूब अली, दिनेश मीणा, सोराज मेघवंशी, ओमप्रकाश जाट, महावीर प्रसाद रेगर, नारायण सिंह किशनावत, संपत लाल जाट, देवेंद्र सिंह तवर, संजय कुमार, महिपाल मीना, राम सिंह, राम लाल राव, धर्मा मीणा, विजय कुमार वर्मा, प्रकाश चंद्र बलाई, प्रियंका कुमावत, आस्था जैन, हीना भाटी, आकांक्षा भाटी, नारायण बैरवा, सुनील सेन, अनिल सेन, गीता गुर्जर, टीना शर्मा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!