E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

एडीएम नीमकाथाना ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण

नगरपालिका में कैरी-बैग वितरित करके पॉलीथीन मुक्त पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

‌ दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। नीमकाथाना अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख ने मंगलवार को अजीतगढ़ नगरपालिका एवं उप-तहसील में वार्षिक निरीक्षण किया।इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने नगरपालिका परिसर में संचालित रैन-बसेरों का भी निरीक्षण किया।साथ ही नगरपालिका में पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत आमजन को कैरी-बैग भी वितरित किए। मिली जानकारी के अनुसार नीमकाथाना अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख मंगलवार को अजीतगढ़ नगरपालिका के वार्षिक निरीक्षण को आए थे, इसके बाद उन्होंने परिसर में स्थित रैन-बसेरों में जाकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी जुबेर खान से पूरी जानकारी ली। इसके बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने परिसर में लोगों को कैरी-बैग भी वितरित किए एवं लोगों से कहा कि वे पॉलीथीन की थैलियों का उपयोग ना करें क्योंकि ये पर्यावरण को नुक़सान पहुंचाती हैं,साथ ही गौवंश की मौत का कारण भी बनती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!