E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

एलआईसी की ‘चलो मनाली’ प्रतियोगिता में प्रदीप सिंह भदौरिया स-पत्नी विजेता, शाखा बिजयनगर में हुआ भव्य सम्मान

दैनिक राजस्थान समाचार बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिह भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) शाखा विजयनगर द्वारा आयोजित “चलो मनाली” प्रोत्साहन प्रतियोगिता में प्रदीप सिंह भदौरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स-पत्नी विजेता बनने का गौरव हासिल किया। भदौरिया ने 15 दिसंबर तक 8 लाख रुपये से अधिक का प्रीमियम संग्रह कर एवं 8 नई पॉलिसियां जमा कर यह उपलब्धि प्राप्त की।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने पर एलआईसी शाखा विजयनगर में प्रदीप सिंह भदौरिया का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मनोज कुमार, सहायक शाखा प्रबंधक राजेंद्र सिंह चौहान, सहायक मंडल प्रबंधक अशोक कुमार व्यास एवं विकास अधिकारी पंकज मिश्रा ने भदौरिया का माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

उल्लेखनीय है कि प्रदीप सिंह भदौरिया इससे पूर्व भी एलआईसी शाखा विजयनगर पर कई ऐतिहासिक व्यावसायिक रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि को शाखा के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य अभिकर्ताओं को भी उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

समारोह के दौरान शाखा परिवार के सदस्य एवं अभिकर्तागण उपस्थित रहे तथा सभी ने भदौरिया की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!