E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

एन एस एस का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ प्रथम दिन महाविद्यालय प्रांगण में सफाई, पेड़, पौधों में पानी देकर श्रम का कार्य किया

दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता संजीव पाराशर अरांई। राजकीय महाविद्यालय अराई में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने माँ. सरस्वती की प्रतिमा को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम अधिकारी अलका शर्मा ने विशेष शिविर के अलग- अलग सात दिनों तक होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा स्वयंसेवको को बतायी एवं स्वयंसेवको को समाज व देश के विकास में अपनी भागीदारी ईमानदारी पूर्वक निभाने एवं सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिये प्रेरित किया। स० आ . श्री हरिराम ने जिसमे राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तारपूर्वक बताया ,राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना, उद्देश्य, महत्व, तथा राष्ट्र निर्माण में एन एस एस की भूमिका के बारे मे जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. सिंह ने सभी स्वयंसेवको को शांति पूर्वक रहकर शिविर में कार्य करने की बात बताई एवं बताया कि शिविर में एक साथ समूह में कार्य करने से सामूहिक भावना आदि कौशलो नेतृत्व की क्षमता, का विकास होता है। स० भ० श्वेता भट्ट ने वंदेमातरम @ 150 कार्यक्रम के बारे मे विस्तारपूर्वक बताया। डॉ. आशा नायर ने खेल के माध्यम से कैसे विकास किया जा सकता है इसके बारे में मार्गदर्शन दिया।
विशेष शिविर के प्रथम दिन स्वयंसेवको ने महाविद्यालय प्रांगण की सफाई, पेड पौधों में पानी देकर श्रम का कार्य किया इस अवसर पर डॉ आशा नायर, प्रो० हरिराम भारती,श्वेता भट्ट , भागचंद , धर्मेन्द्र दलवाल,नौरत उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!