
दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता संजीव पाराशर अराई। राज्य सरकार और जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार वर्तमान सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर ग्रामीण समस्या समाधान सेवा शिविर का आयोजन
ग्रामीण समस्या समाधान शिविर 2025 के अंतर्गत राजस्थान सरकार द्वारा भू अभिलेख निरीक्षक अंराई मेल मंगलवार को अटल सेवा केंद्र परिसर में उपखंड अधिकारी नीतू मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ
*सफलता की कहानी – 1*
*मुख्यमंत्री कृषक साथी योजनान्तर्गत तारबंदी के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी*
ग्रामीण समस्या समाधान शिविर-2025 के अन्तर्गत अरांई में अटल सेवा केन्द्र परिसर में मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रार्थी रामगोपाल अरांई द्वारा तारबंदी के लिए आवेदन किया गया। शिविर में शिविर प्रभारी द्वारा आवेदन को कृषि विभाग से दस्तावेज सत्यापन उपरांत भौतिक सत्यापन कर प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई। कृषि पर्यवेक्षक सुनील भाट ने तारबंदी की भुगतान राशि जारी की।
शिविर प्रभारी ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना अन्तर्गत राजस्थान सरकार एवं कृषि विभाग के सहयोग से तारबंदी द्वारा प्रार्थी को आवारा पशु एवं नील गायों से निजात मिली। इससे प्रार्थी को फसल पैदावार में सहायता मिली। प्रार्थी द्वारा राजस्थान सरकार एवं कृषि विभाग द्वारा चलाई जाने वाली किसान हितैषी योजनाओं के लिए धन्यवाद प्रदान किया।
सफलता की कहानी – 2
रवि गवारिया पुत्र जगदीश गवारिया द्वारा ग्राम पंचायत अरांई में अपने भू-खण्ड का पट्टा बनवाने हेतु आवेदन किया गया था। आज ग्रामीण समस्या समाधान शिविर में प्रचायतीराज के द्वारा प्रार्थी को भू-खण्ड का पट्टा जारी किया गया जिससे प्रार्थी के परिवार को उनके आवास का स्वामित्व मिला है जिससे प्रार्थी एवं उसके परिवार को आर्थिक सम्बलता प्राप्त होगी ।
प्रार्थीगण ने पट्टा प्राप्त कर राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण समस्या समाधान शिविरं 2025 में कि जा रहे कार्यों की प्रंशसा की और राज्य सरकार, कैम्प प्रभारी, तथा पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। ग्रामीण समस्या समाधान शिविर में श्रीमान् उपखण्ड अधिकारी नीतू मीणा, अति. मुख्यकार्यकारी अधिकारी शिवदान सिंह, तहसीलदार प्रेमसुख वैष्णव, सहायक विकास अधिकारी दौलत सिंह ग्राम पंचायत अरांई के प्रशासक रामस्वरूप नायक व अन्य विभागों के अधिकारी , कर्मचारी उपस्थित रहे।




