
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। समस्त ग्राम जनता गढ़टकनेत एवं श्री भौमिया जी महाराज खेल समिति गढ़टकनेत स्थित श्री भौमिया जी महाराज स्टेडियम में 25दिसम्बर से प्रथम श्री भौमिया जी महाराज ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता के भव्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। युवाओं से सुसज्जित खेल समिति के कार्यकर्ता जोर-शोर से आयोजन के सफल संचालन में लगे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में अधिकतम 32टीमें ही हिस्सा ले सकेंगी। प्रतियोगिता में शामिल होने की एंट्री फीस मात्र1100/-रुपये की रखी गई है जिसमें भाग लेने वाली टीम को अपना खेल किट साथ में लाने की हिदायत दी गई है।31हजार रुपये नकद और चमचमाती विजेता ट्रॉफी वाली इस प्रतियोगिता के उप विजेता को भी 15हजार रुपये नकद और शानदार ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रत्येक मैच के मैन ऑफ दी मैच को शानदार ट्रॉफी दी जाएगी वहीं मैन ऑफ दी टूर्नामेंट को 2100रुपये का नकद इनाम एवं 5ग्राम वजनी चांदी का सिक्का प्रोत्साहन बतौर प्रदान किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ बॉलर एवं सर्वश्रेष्ठ बेट्समैन को भी सम्मानित किया जाएगा। यों तो सभी मैच 10-10ओवर के होंगे लेकिन सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले 12-12ओवर के डिसाइड किए गए हैं। सीमेंटेड पट्टी पर टेनिस बॉल से खेले जाने वाले इस मुकाबले में किसी भी प्रकार के विवाद का निपटारा आयोजन समिति द्वारा ही किया जाएगा। एम्पायर का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। खेल आयोजन समिति के एडवोकेट रामचंद्र जांगिड़, सत्यप्रकाश जांगिड़,बुल्ली मीणा, धर्मवीर मीणा , विक्रम मीणा सहित सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह परवान पर है वहीं खेलप्रेमियों को रौमांचक मुकाबलों का इंतजार है। गढ़टकनेत सहित आसपास के गांवों -कस्बों-ढ़ाणियों के युवाओं में प्रतियोगिता में भाग लेने की उत्सुकता देखते ही बन रही है।खेल समिति की युवा ब्रिगेड में होनहार खिलाड़ी, कर्मचारी,व्यापारी,वकील,आर्चीटेक्टर, व्याख्याता एवं व्यवसायी जुड़े हुए हैं जो ऐन-कैन-प्रकारैण प्रतियोगिता को सफल बनाने का बीड़ा उठाए हुए हैं।




