
दैनिक राजस्थान समाचार गुलाबपुरा संवाददाता तरनदीप सिंह भाजपा नेता श्री राजेंद्र राठौड़ जयपुर से उदयपुर की यात्रा के दौरान गुलाबपुरा स्थित मयूर गेस्ट हाउस पहुंचे, जहाँ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं नागरिकों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्री राठौड़ का सम्मान किया।
श्री राठौड़ ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और जनसेवा के प्रति कार्यकर्ताओं का समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर जनहित में कार्य करने का आह्वान किया।
स्वागत समारोह में सरपंच महिपाल सिंह चुण्डावत, करतार सिंह राठौड़, प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि भेरूलाल पाराशर, विकास आचार्य, गोपाल रावत, लड्डू बना, रूपाहेली, किल्ली बना, चन्द्रशेखर मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




