E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

तीन जिगरी मित्रों की जुगलबंदी से श्री गुड़ला बालाजी मंदिर में हुआ दो दिवसीय धार्मिक आयोजन

रात्रि जागरण, हनुमान चालीसा पाठ व प्रसादी वितरण में युवाओं की रही सक्रिय सहभागिता

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता: प्रदीप कुमार शर्मा गढ़टकनेत – अजीतगढ़। श्री गुड़ला वाले बालाजी महाराज के अनन्य भक्तों द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम के तहत इस वर्ष भी भव्य आयोजन संपन्न हुआ। बालाजी के परम भक्त रोहित कुमार शर्मा, संजय कुमार सैन एवं ओमप्रकाश यादव ने अपनी परंपरा को निभाते हुए 5 व 6 जनवरी 2026 को श्री गुड़ला बालाजी मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन कर अपनी मनोकामना पूर्ण की।
सोमवार 5 जनवरी की रात्रि को मंदिर प्रांगण में देर रात लगभग 4 बजे तक भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा भक्तों ने भक्ति रस में सराबोर होकर सहभागिता निभाई। मंगलवार 6 जनवरी को माघी कृष्ण संकट चतुर्थी के पावन अवसर पर सभी भक्तों ने सामूहिक रूप से पांच बार संगीतमय श्री हनुमान चालीसा पाठ किए।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी हजारी लाल शर्मा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज को भोग अर्पित किया गया। रसोइयों द्वारा समय पर हलवा, पकौड़ी, सब्जी व पूरियों की प्रसादी तैयार की गई। आयोजन में लगभग 50–60 युवाओं ने मिल-जुलकर सामूहिक भोजन-प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम में नितेश शर्मा, पिंकेश योगी, प्रकाश योगी, दीपेन्द्र सिंह, दीपक शर्मा, शुभम शर्मा, संजय सैनी, विकास सैन, दीपेश जाट, राहुल मीणा, मनीष योगी, मनोज मीणा, बिट्टू योगी, कृष्ण सैन, काना शर्मा, मयंक शर्मा, लक्की शर्मा, गोलू शर्मा सहित अन्य युवा साथियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
समापन पर सभी भक्तों ने बालाजी महाराज का आशीर्वाद लेकर प्रसन्नचित्त भाव से विदाई ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!