
राजस्थान प्रदेश मीडिया प्रभारी उमाशंकर लोकनाथका की रिपोर्ट सीकर श्री राजेश कुमार, पु०नि०, थानाधिकारी, पुलिस थाना उधोग नगर सीकर के नेतृत्व में सीकर में हुई एटीएम काटकर 31 लाख रूपये ले जाने वाली घटना का पर्दाफाश करते हुये अन्तर्राज्यीय गैंग के आरोपी साकिर मेवाती को गिरफ्तार किया गया।
कम्पनी मैनेजर ने इस आशय की रिपोर्ट पेश कि की मैं सीकर झुंझुंनू के SBI ATMS के संचालन का कार्य देखता हूं यह कि T-S-I कम्पनी राजस्थान मे SBI ATMS के संचालन का कार्य करती है। यह है कि हमने एक SBI बैंक का ATM पूनियां वाईन्स जयपुर रोड सीकर स्थान पर लगा रखा है जिसकी ATM ID U1BB064035078 है। यह कि इस ATM को दिनांक 12.07.2025 को रात 03.00 AM बजे अज्ञात लोगों द्वारा काटकर 32,69,000 (बतीस लाख उन्हतर हजार रुपये) भी ले गये। इसके साथ ही ATM कक्ष में लगे उपकरण (बाहर व अन्दर लगे कैमरे PIR सेंसर, स्पीकर, नेटवर्क एन्टिना, नेटवर्क राउटर) को ले गये और ATM मशीन को पूर्णरुप से क्षतिग्रस्त कर दिया। मुझे घटना की जानकारी सुबह 9.12 बजे SBI बैंक से जगदीश जी ने दी। अतः श्रीमान से निवेदन है कि उक्त मामले की रिपोर्ट दर्ज करने की कृ पा करे। ATM की सुरक्षा TIGER&4 कम्पनी के अधीन है उनके इंचार्ज प्रदीश शर्मा ने बताया कि नाईट मे गार्ड अर्जुन की डयूटी थी जो कि अनुपस्थित था। आदि आदि मजमून रिपोर्ट पर प्रकरण सख्या 377/2025 दिनांक 12.7.2025 धारा 305 (ए),324(4), 331 (4) बीएनएस मे दर्ज कर अनुसंधान व तलाश माल मुल्जिमान हेतु विशेष टीम का गठन किया गया।
जाकर घटना कारित होने के बाद से ही सीसीटीवी कैमरो को देखा गया, उनके रूट को चिन्हित किया जाकर आरोपीगणो द्वारा घटना में उपयोग में लिये गये कपडे, गैस सलेण्डर, गैस कट्टर व अन्य उपकरणो को बरामद किया गया तथा उपयोग में लिये गये वाहन को भी


