
दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता संजीव पाराशर अरांई
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने आकोडिया गांव में सांवरिया फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री चौधरी ने पेट्रोल पंप पर विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काट कर शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में पेट्रोल पंप खुलने से किसानों और ग्रामीणों को भी राहत और सुविधा मिलेगी। इस दौरान पण्डित मनोहर लाल रामप्रसाद शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा अर्चना करवाई। इस दौरान अरांई भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवरतन सिंह, बोराड़ा मण्डल अध्यक्ष रणजीत खोड, उपाध्यक्ष संजय शर्मा महामंत्री जतन चौधरी, महेश चंद शर्मा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रामराज चौयल सरपंच संघ अध्यक्ष भागचंद चौधरी पूर्व सरपंच ताराचंद किराडिया सुखलाल रिणवा पूर्व प्रधान प्रतिनिधि हरजी नुवाद जगदीश चोयल , गजराज पोषक, कैलाश करियाल आदि मौजूद थे।



