E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

माचाड़ी कस्बे में ०1 मार्च को होगा चतुर्थ विशाल श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 2026

दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा
(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे में युवा श्याम सेवा समिति (रजि.) माचाड़ी द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले चतुर्थ विशाल श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव की तिथि की घोषणा कर दी गई है।समिति ने जानकारी दी कि यह भव्य धार्मिक आयोजन ०1 मार्च 2026 को माचाड़ी में आयोजित किया जाएगा।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव को क्षेत्रवासियों का अपार सहयोग एवं श्रद्धा मिलती रही है। इसी क्रम में इस बार भी महोत्सव को और अधिक भव्य रूप देने की तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं।
महोत्सव के अंतर्गत भव्य रथयात्रा,भजन-कीर्तन,धार्मिक अनुष्ठान एवं श्याम भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति ने सभी श्याम भक्तों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। मीडिया को यह जानकारी श्याम प्रेमी भक्तों द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!