
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। श्रीमाधोपुर तहसील के गांव मूण्डरु के निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी, चिकित्सा विभाग एवं पर्यावरण के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ विजय जोशी को झुन्झुनू जिले के गांव शिमला में स्वर्गीय टी सी प्रकाश की 93वीं जयंती पर आयोजित स्मृति सम्मान समारोह में आपकी चिकित्सा व समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से विभूषित किया जाएगा। यह सम्मान आपको गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल के राजस्थान ब्रांड एंबेसडर डॉ रामानंद शर्मा व सहायक डॉ उमराव सिंह यादव एडवोकेट की अभिशंसा पर दिया जाएगा। डॉ विजय जोशी लम्बे समय से शिक्षा, समाजसेवा, पर्यावरण, गौसेवा, वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ अनेक क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं तथा बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं।आप वर्तमान में अपने गांव मूण्डरु में चिकित्सा प्रेक्टिस करते हैं, तथा राजस्थान ब्राह्मण महासभा के श्रीमाधोपुर तहसील के अध्यक्ष भी हैं।आपका डॉक्टरेट की मानद उपाधि के लिए चयन होने पर परिवार व प्रियजनों ने बधाई देकर खुशियां जाहिर की हैं।




