E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

मेड़ता रोड में 23 दिसंबर से होगा स्व.विष्णु दत्त शर्मा की स्मृति में लीग क्रिकेट टूर्नामेंट

प्रथम विजेता टीम को मिलेगा 21 हजार रुपए का इनाम

दैनिक राजस्थान समाचार (पंकज बाफना)थांवला के नजदीकी मेड़ता रोड कस्बे के रेलवे खेल मैदान में 23 दिसंबर को स्वर्गीय विष्णु दत्त शर्मा की स्मृति में आयोजित होने वाले लीग टूर्नामेंट को लेकर मेड़ता रोड स्पोर्ट्स एसोसिएशन अब पूरी तरह तैयारीयों में जुट गया है। टूर्नामेंट को लेकर संस्था ने रविवार को कस्बे के रेलवे खेल मैदान में साफ सफाई व कंटीली झाड़ियां को हटाने का काम शुरू कर दिया है। इस कार्य के लिए संस्था की ओर से एक जैसीबी भी लगाई गई है जो मैदान को पूरी तरह साफ करने में लगी हुई है। वही इस कार्य में क्रिकेट प्रेमी भी संस्था का भरपूर साथ दे रहे हैं।
यह क्रिकेट लीग टूर्नामेंट आगामी 23 दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर को समाप्त होंगे जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं।
आयोजक समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अख्तर नदीम ने बताया कि मेड़ता रोड कस्बे का मेड़ता रोड स्पोर्ट्स एसोसिएशन एक प्रमुख संगठन है और इस संगठन के जरिए ही क्रिकेट का जुनून रखने वाले युवाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है। आयोजन समिति के सचिव ओमप्रकाश सैन के नेतृत्व में कमेटी के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। इन तैयारियों में मैदान की साफ-सफाई, बाउंड्री लाइंस का निर्धारण, बैनर और होर्डिंग लगाकर प्रचार-प्रसार करना तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को आमंत्रित करने के लिए संपर्क करना जैसे कार्य शामिल हैं। ग्रामीण खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों को इस प्रतियोगिता का बेसब्री से इंतजार है।प्रतियोगिता के फाइनल मैच में प्रथम विजेता टीम को 21 हजार रुपए और एक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं, उपविजेता टीम को 15 हजार रुपए और एक ट्रॉफी दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!