
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा (माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर जिले के बहादुरपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर श्री नारायण गौशाला बहादुरपुर में अलवर ग्रामीण के पूर्व विधायक जयराम जाटव द्वारा गौ माता को गुड खिलाकर यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन मनाया यह जानकारी देते हुए श्री नारायण गौशाला के संचालक गोरधन लाल खेमानी ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूर्व सरपंच इंदु दीक्षित,प्रमोद शर्मा,प्रदीप सोलंकी,रामसिंह सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। *वहीं दूसरी और* अलवर में मोनी बाबा की गौशाला ईटाराणा फाटक के पास अलवर में यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन गौ माता की पूजा कर मनाया गया कार्यक्रम में देवराज शर्मा,राजेश जोशी,रविंद्र जोशी उर्फ लाखन,विष्णु शर्मा, नरेश चौधरी,करणी माता व्यवस्था समिति के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा,समाजसेवी बृजेश शर्मा,अरविन्द जोशी,शिवा,वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश बेनीवाल,लक्ष्मी नारायण लक्ष्य,नरेश चौधरी, सुरेश धरवाल,संजीव जायसवाल उपस्थित रहे। मीडिया को यह जानकारी राजेश जोशी द्वारा दी गई।




