E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पीएमश्री शहीद गजराज सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दिवराला में विजेता एवं उपविजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया

‌‌ दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। ग्रीन ग्रोथ स्किल अभियान के अन्तर्गत 8दिसम्बर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता रहे विद्यार्थियों को मंगलवार के दिन पीएमश्री शहीद गजराज सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दिवराला के प्रार्थना स्थलीय कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रामवतार मीणा द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उपप्राचार्य ममता यादव ने बताया कि पीएमश्री शहीद गजराज सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दिवराला से आशुभाषण प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता में सरिता सैनी कक्षा 12डी व पलक कुलदीप कक्षा 12ए ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व विजेता रहे। निबंध प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता में कौशिका सैनी व लक्की सैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक स्तर पर विजेता एवं उपविजेता रहे विद्यार्थियों को स्थानीय विद्यालय में प्रधानाचार्य रामवतार मीणा द्वारा पारितोषिक प्रदान कर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा प्रार्थना सभा में सभी विद्यार्थियों को सम्बोधित कर आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रमों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय एवं गांव का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!