
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा
(माचाड़ीअलवर):- नई दिल्ली- नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से तीन देशों के दौरे पर जाएंगे, जिसमें जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान शामिल हैं! पीएम मोदी सोमवार को किंग अब्दुल्ला I बिन अल हुसैन के बुलावे पर जॉर्डन पहुंचेंगे! हशमाइट किंगडम के दो दिन के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी किंग अब्दुल्ला I बिन अल हुसैन से मिलेंगे, ताकि भारत और जॉर्डन के बीच संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की जा सके और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा किया जा सके!
विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के बनने की 75वीं सालगिरह है! यह भारत-जॉर्डन के बीच आपसी रिश्तों को और मजबूत करने, आपसी तरक्की और खुशहाली के लिए सहयोग के नए रास्ते तलाशने और इलाके में शांति, खुशहाली, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के हमारे वादे को दोहराने का मौका देता है!
यात्रा के दूसरे चरण में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 16 दिसंबर से इथियोपिया का राजकीय दौरा करेंगे! यह पीएम मोदी का अफ्रीकी देश का पहला दौरा होगा।



