E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

नाथूलाल महावर तकनीकी पर्यवेक्षक कार्यालय सहायक अभियन्ता (पवस) केकडी जिला अजमेर 14,000 रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

दैनिक राजस्थान समाचार जयपुर। जयपुर ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी इन्टे. इकाई, अजमेर द्वारा आज कार्यवाही करते हुये नाथूलाल महावर तकनीकी पर्यवेक्षक कार्यालय सहायक अभियन्ता (पवस) केकडी जिला अजमेर द्वारा परिवादी के जायज कार्य सुर्य घर पीएम योजना के तहत स्वीकृति जारी करने हेतु आरोपी नाथूलाल द्वारा परिवादी से 14,000 रूपये रिश्वत की मांग की जाकर दिनांक 04 दिसंबर 2025 को आरोपी से 14,000 रूपये रिश्वत राशि बरामद की गई।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी इन्टे अजमेर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि नाथूलाल महावर तकनीकी पर्यवेक्षक द्वारा सुर्य घर पीएम योजना के तहत स्वीकृति जारी करने हेतु नाथूलाल द्वारा दिनांक 03 दिसंबर 2025 को 14,000 रूपये रिश्वत की मांग कर रहा है। दिनांक 03 दिसंबर 2025 को रिश्वत की मांग का सत्यापन करवाया गया जिसमें 14,000 रूपये रिश्वत राशि दिया जाना तय हुआ।
जिस पर महावीर सिंह राणावत, पुलिस अधीक्षक एसीबी अजमेर रेन्ज के सुपरवीजन में ए. सी.बी. चौकी इन्टे अजमेर के पुलिस निरीक्षक श्रीमति कंचन भाटी के नेतृत्व में टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये नाथूलाल महावर तकनीकी पर्यवेक्षक कार्यालय सहायक अभियन्ता (पवस) केकडी जिला अजमेर को 14,000 रूपये की रिश्वत राशि लेते हुये पकड़ा गया है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा अग्रिम कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामलें में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!