E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राजगढ़ उपखंड के कुट्टी की तलाई मोतीवाड़ा में तीन दिवसीय मेला संपन्न

दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ उपखंड के (मोतीवाड़ा) के कुट्टी की तलाई,मोतीवाड़ा में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक और सांस्कृतिक मेले का आज पद दंगल और विशाल भंडारे के साथ शानदार समापन किया गया। इस तीन दिवसीय आयोजन में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मेले के अंतिम दिन आयोजित हुए पद दंगल कार्यक्रम ने विशेष रूप से दर्शकों को आकर्षित किया। इस कलात्मक और भक्तिपूर्ण प्रस्तुति में सुप्रसिद्ध पार्टियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गायक कलाकार रामसिंह मीणा डोरोली, रामखिलाड़ी सैनी बसवा के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन समारोह में पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि प्रहलाद नारायण शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की और आयोजन की सराहना की। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन गिरधारीलाल मीणा (लीलाराम सोंणी) द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी प्रभावी शैली से कार्यक्रम को व्यवस्थित और मनोरंजक बनाए रखा।मेले के समापन पर आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।इस भंडारे मे कुट्टी की तलाई, डूंगरी का बास,मोतीवाड़ा, दाखाली,नीमला,व आस पास के ग्रामीण उपस्थित रहे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!