
संवाददाता जितेन्द्र यादव
आज दिनांक 23.12.2025 को सक्षम के अलवर जिला अधिवेशन संघ कार्यालय केशव कृपा में आयोजित हुआ जिसमें सक्षम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर मनु भाई जी पुरोहित ,राजस्थान प्रदेश संगठन मंत्री कमल कुमार जी, जयपुर प्रांत कोषाध्यक्ष डॉ सूर्यकांत जी ने सक्षम जागरूकता एवं क्रियाकलापों के बारे में जानकारी दी।सभी कार्यकर्ताओं ने नेत्रदान , रक्तदान करने का संकल्प लिया । दिव्यांग जन प्रति हमारा सम्मान वाला भाव होना चाहिए ऐसा सबने संकल्प लिया। एवं इस विचारधारा को आमजन में पहुंचाने हेतु विमर्श हुआ ।सक्षम के जिला संरक्षक श्री राम प्रताप यादव, डॉ मनोज कुमार शर्मा, रंजीत मीना जी प्रधानाचार्य ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल, सुश्री सलोनी खंडेलवाल कैरियर एवं फैमिली काउंसलर विशेषज्ञ, जीतू चौधरी सक्षम जिला युवाआयाम प्रमुख एवं अन्य सक्षम के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने प्रोग्राम में बढ़ चढ़कर भाग लिया कार्यक्रम के उपरांत डॉक्टर मनु भाई एवं कमल जी Aho india institute मनु मार्ग अलवर का भ्रमण कर वैकल्पिक चिकित्सा इलेक्ट्रोपैथी एक्युपंचर मनोविज्ञान काउंसलिंग प्रोग्राम के बारे में विशेषज्ञों से जानकारी ली एवं संस्था के क्रियाकलापों को सक्षम से जोड़कर दिव्यांग जनों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रेरित किया




