
दैनिक राजस्थान समाचार राजस्थान मीडिया प्रभारी उमाशंकर लोकनाथका
आज उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कोहरा दर्ज किया गया है तथा शेष अधिकांश भागों में मौसम सामान्य दर्ज किया गया हैं। भरतपुर संभाग व आसपास के क्षेत्र में 20 दिसंबर को भी सुबह के समय घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है।*
* *एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 19-22 दिसंबर को बादल छाए रहने व न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। हालांकि, अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।*
* *24 दिसंबर से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से पुनः न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने व 23-24 दिसंबर को राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है।*
*मौसम विज्ञान केंद्र*
*मौसम केंद्र जयपुर*


