
दैनिक राजस्थान समाचार बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह आगामी रक्तदान शिविर के संबंध में आज सम्माननीय मसूदा विधायक श्री वीरेंद्रसिंह जी कानावत को विधिवत न्योता प्रदान किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में
अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती शिल्पी मित्तल,
पूर्व अध्यक्षा श्रीमती अनिता अग्रवाल,
श्रीमती अंजू मित्तल,
पूर्व नवयुवक मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल,
अर्पित गर्ग,
तथा श्रीमती अनीता नागौरी
अपना सहयोग एवं उपस्थिति दर्ज करवाई।
सभी पदाधिकारियों ने विधायक जी को रक्तदान शिविर में पधारने के लिए आमंत्रित किया तथा समाज सेवा के इस अभियान में सहभागिता का आग्रह रखा।




