E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

यूडीएच मंत्री के गृह क्षेत्र अजीतगढ़ पंचायत समिति में उपलब्ध नहीं दमकल रींगस से आई दमकल ने 2घंटों में पाया आग पर काबू

अजीतगढ़ गर्ल्स स्कूल के नजदीक मां शाकम्भरी साड़ीज की दुकान में देर रात लगी आग में लाखों का सामान जलकर हुआ राख,व्यापारियों ने दुकान-प्रतिष्ठान बंद कर नगरपालिका के समक्ष दमकल की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया,शीघ्र व्यवस्था के आश्वासन पर धरना उठाया गया

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़ । राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अजीतगढ़ के पास मार्केट अजीतगढ़ में मां शाकम्भरी साड़ीज की दुकान में देर रात्रि 11.30बजे अचानक आग लग गई जिससे दुकान में रखा लगभग 20लाख रुपयों का सामान जलकर राख हो गया । अजीतगढ़ में दमकल नहीं होने के कारण रींगस से दमकल बुलवानी पड़ी जिससे करीब 2घंटों के बाद भीषण आग पर काबू पाया जा सका। दुकान मालिक सतवीर जाट (बिजारणियां)के अनुसार दुकान में लगभग 20लाख के करीब का माल था जो पूर्णतया जलकर राख हो गया। अजीतगढ़ के व्यापारियों एवं वाशिंदों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश देखा गया कि यदि नगरपालिका अजीतगढ़ में दमकल की सुविधा होती तो कुछ हद तक नुकसान से बचा जा सकता था। उन्होंने बाजार बंद करके अजीतगढ़ नगरपालिका के समक्ष दमकल की मांग को लेकर धरना -प्रदर्शन शुरू कर दिया और लगभग 5घंटे तक धरना -प्रदर्शन जारी रहा। नगरपालिका के सामने सड़क जाम कर धरना -प्रदर्शन किया गया। नगरपालिका इओ जुबेर खान जब तक नहीं पंहुचे तब तक धरनार्थी पीड़ित व्यापारी को मुआवजा दिलवाने पर अड़े रहे। लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया कि 4सालों में भी नगरपालिका फायर स्टेशन नहीं बना सकी।सप्ताह भर में इस समस्या के समाधान के आश्वासन पर धरना -प्रदर्शन उठाया गया।समाजसेवी बलराम यादव ने दमकल हेतु 31000रुपये देने की मौके पर ही घोषणा की विदित रहे कि अजीतगढ़ में आगजनी की यह पांचवीं वारदात है जिसमें दमकल शाहपुरा या रींगस से मंगवानी पड़ी हैं। क्षेत्रीय विधायक एवं राजस्थान सरकार में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के गृहक्षेत्र अजीतगढ़ पंचायत समिति में दमकल नहीं होना नागरिकों के आक्रोश का कारण बनता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!