
श्रीमाधोपुर में स्वागत द्वार का गिरा लेंटर: 5 मजदूर घायल, कहा-वाइब्रेशन मशीन चलाने के बाद हुआ हादसाा
श्रीमाधोपुर शहर में एक हादसा हो गया। नगरपालिका की ओर से शहर के ब्रह्मचारी मोड़ पर स्वागत द्वार पर लेंटर बीम भरने का काम चल रहा था। इस दौरान निर्माणाधीन लेंटर टूटकर गिर गया। जिससे मलबे में 8 मजदूर दब गए। जिसमें से 5 को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से तीन को हायर सेंटर रेफर किया है। श्रीमाधोपुर थाना एएसआई श्रीराम ने बताया-घटना शनिवार सुबह 11:45 बजे की है।
स्वागत द्वार के पास ही दुकान चलाने वाले सुमित ने बताया- ब्रह्मचारी मोड़ के पास नगरपालिका की ओर से 50 लाख रुपए की लागत से स्वागत द्वार बनाया जा रहा है। सुबह से यहां लेंटर बीम डालने का काम चल रहा था। इस दौरान सुबह 11:45 बजे तेज धमाके की आवाज आई। स्वागत द्वार का लेंटर नीचे आ गिरा। जिससे नीचे काम कर रहे 8 मजदूर दब गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन बचाव कार्य शुरू किया और नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। साथ ही पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी गई। मगर काफी देर तक एंबुलेंस के नहीं आने पर ठेकेदार की गाड़ी से लोगों को अस्पताल पहुंचाया।
#श्रीमाधोपुर
#क्राइम



