
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। अजीतगढ़ पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार 5दिसम्बर को कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित कर दी गई थी वह अब 9दिसम्बर मंगलवार को आहुत की जाएगी। अजीतगढ़ पंचायत समिति में 23सदस्य हैं,ऐसे में कोरम के लिए एक तिहाई यानि 8सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक है। पंचायत समिति साधारण सभा की बैठक में प्रधान एडवोकेट शंकरलाल यादव,बीडीओ सुनीता कुमावत,अनेक विभागों के अधिकारी एवं पंचायत समिति सदस्य मौजूद रहकर पंचायत समिति क्षेत्र की समस्याओं का समाधान ढूंढने की कोशिश करते हैं एवं क्षेत्र के विकास की योजनाएं तैयार करते हैं। बीडीओ सुनीता कुमावत ने 9दिसम्बर को बैठक आहुत की है जिसमें गत साधारण सभा की कार्यवाही विवरण का अनुमोदन,विद्युत,पेयजल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य,शिक्षा,कृषि,राजस्व, सार्वजनिक निर्माण विभाग, भू-संरक्षण,पशु चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास आदि पर चर्चा होगी।सभाध्यक्ष की अनुमति से अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।




