E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

श्रीमाधोपुर निवासी अशोक पारीक ने अपनी रचनात्मकता से श्रीमाधोपुर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। श्रीमाधोपुर निवासी अशोक पारीक का नाम खनन,मिनरल्स,मार्बल, ग्रेनाइट, पेट्रोलियम,फूड इंडस्ट्रीज एवं कानूनी विशेषज्ञ सलाहकार के रुप में जाना जाता है। राजस्थान राइजिंग कार्यक्रम में चर्चा -परिचर्चा से कुछ विषय सामने आए। उपभोक्ता आयोग के सदस्य के रुप में सीकर और अलवर में अपनी बेहतरीन सेवाएं दे चुके अशोक पारीक भारतीय जनता पार्टी उद्योग प्रकोष्ठ सीकर जिले के जिला संयोजक भी रह चुके हैं। उद्यमशीलता को लेकर बहुत ही सटीक मार्गदर्शन करने वाले अशोक पारीक ने अपने मार्गदर्शन में शेखावाटी के विभिन्न स्थानों पर अनेक नवाचार शुरू कर रखे हैं। अशोक पारीक के अनुसार उद्यमशीलता वह प्रक्रिया है जिसमें नए विचारों को पहचान कर उन्हें एक व्यवसाय या परियोजना में बदला जाता है जिसमें जोखिम उठाना , संसाधनों को व्यवस्थित करना और चुनौतियों का सामना करते हुए उसे विकसित और प्रबंधित करना शामिल होता है,जिसका उद्देश्य लाभ कमाना या सामाजिक बदलाव लाना होता है। अशोक पारीक के अनुसार यह सिर्फ एक नया बिजनेस शुरू करना नहीं, बल्कि नवाचार, जोखिम प्रबंधन और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की क्षमता है ,जो रोजगार के नए अवसर पैदा करती है। अशोक पारीक के अनुसार उनका प्रयास अवसरों की पहचान, बाजार में मौजूद जरुरतों या समस्याओं को ढ़ूंढना और उनके समाधान के लिए विचार लाना रहता है। पारीक के अनुसार चुनौतियों का सामना करते हुए, बाधाओं और असफलताओं से सीखते हुए ही आगे बढ़ा जा सकता है।पारीक के अनुसार उद्यमशीलता की सफलता नेतृत्व पर निर्भर करती है। नेतृत्व एक टीम बनाना,उसे प्रेरित करना और अपने विजन को पूरा करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!