दैनिक राजस्थान समाचार (पंकज बाफना)सरवाड़। राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा संचालित “बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान” अभियान के अंतर्गत सरवाड़ उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगवानपुरा एवं सांपला में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों की प्रशासनिक एवं जनकल्याणकारी समस्याओं को सुना गया तथा अनेक प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष लंबित मामलों में संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने शिविर के माध्यम से सरल एवं त्वरित समाधान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल की सराहना की। इस अवसर पर ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई, जिससे पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।शिविर के सफल आयोजन से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा तथा “बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान” अभियान की भावना को मजबूती मिली।
Related Articles
जयपुर मुरलीपुरा के शिव दुर्गा हनुमान मंदिर पर दो दर्जन असामाजिक तत्वों का कब्जा करने का प्रयास
January 1, 2026
जेल का डरः किसी ने किया प्रैंक, मनीष सिसौदिया समझे- भाजपा से बुलावा आया है, जमकर उड़ा मजाक
August 30, 2023
Check Also
Close
