E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सुरानी का पंचायत मुख्यालय लीलोड़ा जोहड़ा में बनाए जाने के लिए एकजुट हुए सुरानी वासी

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के भारनी आवास जाकर उनके नाम का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन उनके प्रतिनिधि को सौंपा

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़,राजस्थान सरकार ने पिछले माह नवगठित ग्राम पंचायतों का पुनर्सीमांकन किया है, जिसमें ग्राम सुरानी नवगठित ग्राम पंचायत में तीन राजस्व गांव सुरानी,शेरपुरा ,हरिपुरा मिलाकर मुख्यालय सुरानी बनाया है। पिछले दिनों गांव हरिपुरा के निवासियों ने नवगठित पंचायत मुख्यालय सुरानी से हरिपुरा परिवर्तन करने के लिए धरना -प्रदर्शन एवं अनशन किया। दिनांक 4दिसम्बर,2025को तहसीलदार श्रीमाधोपुर ने नवगठित ग्राम पंचायत मुख्यालय का सुरानी से हरिपुरा करने का आश्वासन देकर अनशन तुड़वाया है। सुरानी वासियों ने ज्ञापन में स्पष्ट लिखा है कि यदि नव गठित ग्राम पंचायत मुख्यालय के परिवर्तन में छेड़छाड़ की तो सुरानी गांववाले भी अनशन पर बैठेंगे। गांव वालों ने ज्ञापन में लिखा है कि सुरानी,शेरपुरा और हरिपुरा तीनों गांवों के मध्य लीलोड़ा जोहड़ा सुरानी राजस्व गांव की जमीन है जो तीनों गांवों के बिल्कुल मध्य पड़ती है , तीनों गांवों की दूरी यहां से लगभग 1से 1.5किलोमीटर ही दूर है। ज्ञापन देने वालों के हिसाब से नवगठित ग्राम पंचायत सुरानी का नवीन पंचायत भवन लीलोड़ा जोहड़ा में बनवाया जाए।
यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के प्रतिनिधि अजय सिंह खर्रा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ग्राम पंचायत मुख्यालय लीलोड़ा जोहड़ा में बनाए दिया जाएगा जिससे कि आसपास के सभी गांव-ढ़ाणियों के लोगों को फायदा होगा। मंत्री आवास पर जाकर हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपने वाले लोगों में महेंद्र कुमार मीणा,पवन कुमार सांई ग्राम प्रशासक कल्याणपुरा,बिहारीराम गुर्जर,नानूराम फागणा,महिपाल कटारिया, रामचंद्र कटारिया,नानगराम मरोड़िया,सतीश मीणा,जयराम मीणा,संजय पारीक, महावीर योगी, हंसराज गुर्जर,सुभाष मीणा,गौतम मरोड़िया,कानाराम यादव,मांगूराम गुर्जर,कनक सिंह शेखावत, कानसिंह शेखावत, राकेश यादव,बबलू कटारिया, बनवारीलाल फागणा,गोपाल गुर्जर, रामकुमार यादव राशन डीलर समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!