
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा अलवर। अलवर राजस्थान पुजारी महासंघ अलवर द्वारा अलवर जिला कलेक्टर महोदया को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। पुजारी महासंघ के पंडित विवेकानन्द शर्मा ने पुजारी महासंघ के जिला मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि ब्राह्मण समाज के खिलाफ अजाक्स का प्रांतीय अधिवेशन 23 नवंबर 2025 रविवार को आईएएस संतोष वर्मा के द्वारा अवैध टिप्पणी कर ब्राह्मणों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के कारण संतोष वर्मा को बर्खास्त कर उसे सजा दिलवाने बाबत ज्ञापन दिया गया। ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ने मध्य प्रदेश में भड़काऊ बयान दिए हैं। जिससे पूरे देश भर में ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई है। इतना ही नहीं ब्राह्मण समाज की बहन बेटियों का अपमान भी इस ओछी मानसिकता के व्यक्ति ने की सार्वजनिक रूप से ब्राह्मण समाज की बहन बेटियों पर अभद्र टिप्पणी की है। जिससे समाज में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में आचार्य पंडित राजेंद्र शर्मा,महेश चंद शर्मा,कंचन शर्मा, पंडित विवेकानन्द शर्मा,योगानंद शर्मा,योगेश शर्मा,राजकुमार शर्मा, अनिल शर्मा,खुशीराम शर्मा,गोपाल शर्मा,बालकिशन शर्मा,जयदीप शर्मा, आदि उपस्थित रहे। वही दूसरी ओर परशुराम सर्किल के संयोजक ओम प्रकाश शर्मा सहित अनेक संगठनों ने आईएएस संतोष वर्मा के अनर्गल बयान देने पर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर महोदया को दिया ज्ञापन और बताया कि ऐसे व्यक्ति को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर कठोर से कठोर सजा दिलवाए जाने की मांग की।




