
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। दिनांक 22दिसम्बर सोमवार को कुलदीप मेडिकल स्टोर, सरकारी हॉस्पिटल के सामने,हनुतपुरा में प्रातः 9बजे से दोपहर 12बजे तक स्वर्गीय प्रभाती देवी कुम्हार की पुण्य स्मृति में विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर लगाया जाएगा। शिविर के आयोजनकर्ता तानाराम ,पूरणमल, प्रहलाद कुम्हार ने बताया कि शिविर में त्रिवेणी आई हॉस्पिटल एण्ड फेको सेंटर अजीतगढ़ की टीम रहेगी। आंखों की सभी प्रकार की बीमारियों जैसे मोतियाबिंद, काला पानी,नाखूना, पर्दे की बीमारी का सफल इलाज होगा। शिविर में सरस एवं अमूल डेयरी कार्ड के तहत फ्री कैशलेश लैंस प्रत्यारोपण सुविधा उपलब्ध रहेगी।


