E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सीकर में देर रात भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

दैनिक राजस्थान समाचार मीडिया प्रभारी उमाशंकर शर्मा
सीकर (राजस्थान) जिले में रविवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात 12:05 बजे अचानक धरती हिली, जिससे जिलेभर में दहशत का माहौल बन गया। झटके महसूस होते ही लोग नींद से जाग गए और सुरक्षा के लिहाज से अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार खाटूश्यामजी सहित आसपास के इलाकों—नाड़ा, चारणवास, धींगपुर, जालुण्ड, गोवटी समेत सम्पूर्ण सीकर जिले में कंपन महसूस होने की सूचना मिली। कई स्थानों पर लोगों ने कुछ सेकंड तक झटके महसूस होने की बात कही।

भूकंप के बाद लोग खुले स्थानों पर एकत्र हो गए और काफी देर तक सहमे रहे। हालांकि, किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की तत्काल सूचना नहीं मिली है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। भूकंप से जुड़ी आगे की आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!