E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

ट्रेलर व कार की आमने -सामने की भिड़ंत में कार चालक की मौत

दो नन्हें-नन्हें बच्चों के सिर से पिता का साया उठा

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। ट्रेलर और कार की आमने -सामने की भिड़ंत में कार चालक करड़का-थोई-सीकर पटवारी प्रकाश बबेरवाल(35)पुत्र प्रभातीलाल बुनकर निवासी निवाणा -शाहपुरा -जयपुर की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थोई इलाके के स्टेट हाईवे -13पर सीलपुर से कुछ दूरी पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में पटवार हल्का करड़का में कार्यरत पटवारी प्रकाश बबेरवाल की मौत हो गई।मृतक के भाई घनश्याम बबेरवाल ने थोई थाने में रिपोर्ट दी है कि निवाणा निवासी उसका भाई प्रकाश बबेरवाल किसी कार्यवश थोई से कांवट की ओर जा रहा था ।रात लगभग 10.30बजे जैसे ही वह सीलपुर से आगे निकला तो कांवट की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते जा रहे ट्रेलर ने उसके भाई की कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसका भाई प्रकाश गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पंहुचे और गम्भीर स्थिति देखकर तुरंत 108एम्बूलेंस को सूचना दी।थोई थाना पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पंहुची। ग्रामीणों की मदद से गम्भीर घायल उसके भाई प्रकाश को एम्बुलेंस की सहायत से सीएचसी थोई लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसके भाई की नाज़ुक हालत को देखते हुए तुरंत जयपुर के लिए रैफर कर दिया, लेकिन उसके भाई प्रकाश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। चचेरे भाई एडवोकेट मालीराम बुनकर के अनुसार उसका चचेरा भाई प्रकाश किसी आवश्यक कार्य से थोई से कांवट की ओर जा रहा था।तेज गति से आ रहे ट्रेलर चालक की लापरवाही ने उसके भाई प्रकाश की जान ले ली। हादसे की खबर फैलते ही राजस्व विभाग के कर्मचारियों -अधिकारियों में गहरा शोक व्याप्त हो गया।बड़ी संख्या में विभागीय साथी अस्पताल पंहुच गए। श्रीमाधोपुर तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा भी मंगलवार सुबह थोई सीएचसी पंहुच गए तथा मौजूद शोक-संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों की रिपोर्ट के बाद थोई सीएचसी की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक प्रकाश बबेरवाल शादीशुदा था।दो छोटे-छोटे बच्चे जिनमें 5वर्षीय पुत्र और 4वर्षीय पुत्री है। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर थोई थाना पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!