
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़ नगरपालिका क्षेत्र की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कैरली के लिए बुधवार का दिन बड़ा ही सौभाग्यशाली रहा जो राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामावतार रोहलानिया एवं व्याख्याता योगेश कुमार कीर्तनीया के सान्निध्य और विद्यालय के प्रधानाध्यापक जमील खान ,अध्यापिका राजबाला शर्मा,अध्यापिका मनीषा जोशी,अध्यापिका मंजू कुमारी कुमावत एवं अध्यापिका सुनीता मीणा की मौजूदगी में भामाशाह पूरणमल सैनी ने सपत्नीक उपस्थित होकर विद्यालय के तमाम नामांकित 75विद्यार्थियों को गर्म टोपा एवं जुराब वितरित किए। भामाशाह ने सत्र-पर्यंत विद्यार्थियों को आवश्यकतानुसार शिक्षण-सामग्री उपलब्ध करवाते रहने का आश्वासन एवं विश्वास देकर अपनी दिलेर दिली का उदाहरण पेश किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जमील खान से मिली जानकारी के अनुसार भामाशाह पूरणमल सैनी कैरली निवासी पिता प्रहलाद सहाय सैनी एवं माता आची देवी के होनहार सुपुत्र हैं जो राजस्थान पुलिस की 11वीं बटालियन (RAC) के हेड क्वॉटर ऑफिस वजीराबाद दिल्ली में कार्यरत हैं।हाल ही में सैनी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की सुरक्षा में तैनात हैं।अपनी पत्नी आशा सैनी को साथ लेकर भामाशाह पूरणमल सैनी ने नन्हें-मुन्हें विद्यार्थियों की सर्दी का पुख्ता इंतजाम करके अपने आपको संतुष्ट महसूस कराया और सपत्नीक मुराद पूरी की। पति-पत्नी दोनों के चेहरों पर विद्यार्थियों के चेहरों की तरह असीम सुकून देखने को मिला। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अजीतगढ़ से पधारे कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामावतार रोहलानिया एवं व्याख्याता योगेश कुमार कीर्तनीया के साथ-साथ भामाशाह दम्पति का विद्यालय परिवार ने यथोचित स्वागत -अभिनन्दन-सम्मान किया और अपेक्षा व्यक्त की कि इसी प्रकार शिक्षा,शिक्षक,शिक्षार्थी पर अपना फोकस रखें ।


