
दैनिक राजस्थान समाचार बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह विजयनगर। आज विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की ओर से प्रणव विरची स्कूल में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंदु वाला सुखवाल, प्रियंका शर्मा, कीर्ति वाला व्यास, देवकी तोलानी, स्कूल प्रिंसिपल ओम जी शर्मा, दिनेश जी उपाध्याय, प्रणव शर्मा सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लगभग 400 छात्रों की उपस्थिति रही।
नशा मुक्ति के लिए जागरूकता संदेश दिए गए और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।




