
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़ । HRPCअन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अधिवेशन -2025में मानवाधिकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु राजेन्द्र सिंह सामोता को HRPCराष्ट्रीय मानवाधिकार पुरस्कार -2025से सम्मानित किया गया ।यह सम्मान उनके द्वारा समाज में मानवाधिकार संरक्षण , जागरुकता और न्याय के मूल सिद्धान्तों को प्रोत्साहित करने हेतु किए गए उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया। इस भव्य अधिवेशन में देश एवं विदेश की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया और मानवाधिकारों से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रुप में भारत के पूर्व सूचना आयुक्त यशवर्द्धन कुमार सिन्हा, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, सुप्रीम कोर्ट में भारत सरकार के अधिवक्ता मनोज गोरकेला,गुजरात सरकार के राज्य मंत्री कौशिक वेकरिया,HRPCकी चेयरमैन एवं विश्व प्रसिद्ध अधिवक्ता डॉ ज्योति जोंग्लुजू , दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश तलावंत सिंह, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन डॉ आदिश अग्रवाल, तिहाड़ जेल दिल्ली के पूर्व कानून अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता,HRPCकी राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर करिश्मा हाड़ा, मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शूलपाणी सिंह , मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एच पी सिंह, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप राय, सुप्रसिद्ध विधि विद्वान मनमोहन जोशी(एच जे सर) ,पद्मश्री अनुराधा कोइराला (नेपाल), एजुकेशन सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रविन्द्रनाथ सिंह, प्रसिद्ध अन्तर्राष्ट्रीय मीडिएटर(लंदन) डॉ रेनुराज, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता संदीप मारवाह, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता नवीन शेलर, दूरदर्शन के वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा,फूड सेफ्टी सेल के चेयरमैन डॉ भारत कुलकर्णी, उत्तरप्रदेश जिला कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश महेश पुरी, शिक्षाविद् अनिल कुमार उपाध्याय,गुजरात जिला कंज्यूमर कोर्ट के न्यायाधीश संदीप कुमार पंड्या,स्वीडन की प्रसिद्ध महिला अधिकार कार्यकर्ता शडॉ सोनिया तथा क्राइम कंट्रोल सेल के चेयरमैन इंतेखाब अहमद शामिल रहे। अधिवेशन में उपस्थित सभी अतिथियों ने मानवाधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयासों और वैश्विक सहयोग के महत्व पर बल दिया।यह सम्मान राजेन्द्र सिंह सामोता के उत्कृष्ट योगदान और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।यह तमाम उपर्युक्त जानकारी HRPCराष्ट्रीय कार्यालय द्वारा जारी की गई है।



