
दैनिक राजस्थान समाचार जितेन्द्र यादव अलवर नदबई (भरतपुर) के गांव हसनपुर में भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा संचालित वित्तीय साक्षरता केन्द्र नदबई के द्वारा एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता का आयोजन ग्रामीण महिलाओं के साथ किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओ को वित्तीय साक्षरता के बारे में जानकारी देते हुए केन्द्र प्रबंधक रवि कुमार शर्मा ने बैंकिंग बीमा योजनाओं जैसे प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ,प्रधानमंत्री सड़क सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या योजना,डिजिटल लेनदेन, फ्रॉड से बचने तथा लोगो को इमरजेंसी फ़ंड बनाने तथा वित्तीय निवेश आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी । और लोगों को जागरूक किया.
इस अवसर पर गाव के बैंक बीसी द्वार मौके पर ही महिलाओ को बैंकिंग बीमा योजना के साथ जोड़ने का कार्य भी सफल रहा



