E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बयाना के समोगर धुरैरी गांव में भगवान विश्वकर्मा का मनाया गया जन्मोत्सव

राजस्थान पब्लिक संवाद न्यूज यशपाल सोलंकी भरतपुर। बयाना के समोगर धुरैरी की पावन धरा भूमि पर भगवान विश्वकर्मा का जन्मोत्सव समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में अमर भारत न्यूज़ के चीफ एडिटर व जिला सभा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमरजीत सिंह जांगिड़ ने समाज के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा एवं संस्कार उपलब्ध कराने पर बल दिया और समाज की एकता को दर्शाया।

अध्यक्षता चौथीलाल पुरा बाई खेड़ा ने की,इस समारोह में भरतपुर जिले की सभी सातों तहसीलों के जांगिड़ ब्राह्मण समाज बंधुओं के साथ-साथ अन्य समाज बंधुओं ने भी भाग लिया, सभी उपस्थित जनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका अदा की। सतीश चंद जांगिड़ टैगोर नदबई, जिला महामंत्री ओमप्रकाश जांगिड़ धुरैरी ने अपने मीठे भजनों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की, मंच संचालन भगवान सिंह अध्यापक ने की, महेंद्र बागरैन, देवेन्द्र बागरैन,मुकेश कलसाड़ा,मानसिंह प्रधानाचार्य बयाना,सुंदर शर्मा एडवोकेट, एवं अन्य समाज बंधुओं ने अपने विचार इस मंच से साझा किए। भजन गायक सोनेंद्र जांगिड़ बीरमपुरा, जिला सभा अध्यक्ष लोकेश कुमार, जांगिड़ डहरा ने अपने उदबोदन में समाज में सभी को एक जुटता से रहने की बात कही।
कार्यक्रम का समापन भगवान विश्वकर्मा की आरती और महाप्रसादी वितरण के साथ हुआ। इस समारोह में पधारे हुए सभी समाज बंधुओं का,विश्वकर्मा नवयुवक मंडल समोगर धुरैरी बयाना द्वारा स्वागत सत्कार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!