
दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता तरनदीप सिंह। ब्यावर स्थानीय राम रामायण मंडल के सानिध्य में राधाकुंज गार्डन में आयोजित होने वाले 36 घंटे के अखंड रामायण पाठ की तैयारियां पूर्ण हो गई। आज सुबह सवा नौ बजे मंडल स्थापना और गणेश पूजन के साथ पाठ का शुभारंभ होगा।
यह जानकारी देते हुए मंडल के मीडिया प्रभारी रमेश शर्मा ने बताया कि प्रति वर्ष नव वर्ष पर आयोजित होने वाला पाठ शनिवार को सुबह सवा नौ बजे आरम्भ होगा जिसका विराम रविवार को सांय सवा पांच बजे होगा।
इस को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हो गई। पाठ में बाहर से भी मंडलियों का आगमन शुरू हो गया। इस दौरान सोजत रोड, सोजत सिटी, पाली, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, बांदी कुई, सोजत और पाली की महिला मंडल भी शामिल होंगी।
तैयारियों के दौरान राजकुमार आत्रेय, गुलाब चंद सैनी, जी आर जलवाणियां, वासु देव खत्री, राम गोपाल वैष्णव, सुनील अरोड़ा,तेज नारायण व्यास, अमर चंद कुमावत, गणपत लाल पडियार, सूर्य प्रकाश परिहार, मदन मोहन जोशी, गणपत लाल शर्मा, सुंदर सिंह खींची, कृष्ण मोहन जोशी सहित सदस्य मौजूद रहे।




