E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बिजयनगर गुरुद्वारा साहिब में 13 जनवरी को लोहड़ी पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया जाएगा

दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता तरनदीप सिंह। गुरुद्वारा साहिब बिजयनगर में लोहड़ी पर्व मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को श्रद्धा, आस्था एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 7:15 बजे गुरुद्वारा साहिब के बाहर अरदास के साथ किया जाएगा। इसके पश्चात पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार लोहड़ी पर्व का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संगत सामूहिक रूप से सहभागी बनेगी।
ट्रस्ट श्री गुरु सिंह सभा बिजयनगर की ओर से इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और उत्साह के साथ मनाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। ट्रस्ट ने समस्त संगत से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की विनम्र अपील की है।
यह जानकारी ट्रस्ट सचिव दिलप्रीत सिंह टुटेजा ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!