E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात, बीकानेर शहर में विकास कार्यों को लेकर की चर्चा

बीकानेर-बीकानेर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बुधवार को जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की।इस दौरान कैबिनेट मंत्री गोदारा ने कोटगेट एवं सांखला रेलवे फाटकों पर आरयूबी निर्माण के लिए पूर्व में जारी स्वीकृत राशि में वृद्धि करते हुए संशोधित स्वीकृति तथा लालगढ़ रेलवे क्रॉसिंग निर्माण के लिए शेष राशि में से 10 करोड़ रुपए जारी करने का आग्रह किया। वहीं स्टॉर्म/ड्रेन जल संगहण बिंदुओं के स्थाई समाधान के लिए कार्यवाही करने की बात भी रखी। कोटगेट और सांखला रेलवे फाटकों के लिए 22 करोड़ रुपए की अतिरिक्त स्वीकृति सहित लालगढ़ रेलवे क्रॉसिंग और स्टॉर्म/ड्रेन जल संग्रहण बिंदुओं के समाधान पर चर्चा की। कैबिनेट मंत्री गोदारा ने कहा कि बीकानेर के विकास में धन और संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!