
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। अजीतगढ़ -श्रीमाधोपुर मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित लिसाड़िया गांव के चमत्कारिक श्रीरामटेकड़ी धाम के श्रीराम मंदिर में नववर्ष पर गुरुवार के दिन प्रतिवर्ष की भांति गुरुदेव भगवान श्रीश्री 1008महामण्लेश्वर श्री रामशरण दास महाराज की असीम अनुकम्पा एवं उनके आशीर्वाद से विशाल पौष बड़ा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण एवं भक्तगण प्रसादी से लाभान्वित हुए। श्रीराम टेकड़ी धाम के बाल संत बालकदास महाराज ने बताया कि 31दिसम्बर,2025बुधवार को प्रातः 9.15बजे से रामायण पाठ शुरू हुए । नववर्ष के दिन गुरुवार को प्रातः श्री हनुमान जी महाराज का एवं गुरुदेव भगवान का अभिषेक किया गया। श्रीरामचरितमानस के पंचम सौपान सुंदरकांड का अखंड-जोतके साथ संगीतमय पाठ किया । भजन,कीर्तन,रामधुनी एवं सत्संग कार्यक्रम के साथ-साथ पौष बड़ा प्रसादी वितरण कार्य भी देर शाम तक जारी रहा।




