E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अजीतगढ़ की अंकिता शर्मा ने नेट में ऑल इंडिया 44वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया

दैनिक राजस्थान पब्लिक संवाद न्यूज संवाददाता, प्रदीप कुमार शर्मा, गढ़तकनेत। अजीतगढ़, 23 फरवरी: सोमवार की शाम को घोषित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के परिणाम में अजीतगढ़ निवासी अंकिता शर्मा ने ऑल इंडिया 44वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि समग्र विप्र समाज का नाम रोशन किया है। अंकिता की इस सफलता पर उनके परिवार और समाज में खुशी की लहर है।
अम्बूजा सीमेंट के हॉल-सेल डीलर राकेश कुमार शर्मा की पुत्री अंकिता ने यह सफलता हासिल कर अपने परिवार की मेहनत और संघर्ष को सार्थक किया। उनके दादा, सेवानिवृत्त शिक्षक सीताराम जोशी, इस उपलब्धि पर बेहद गर्वित और खुश हैं। उन्होंने अपनी लाड़ली सुपौत्री की इस अद्भुत सफलता पर गर्व महसूस करते हुए कहा, “यह हमारी परिवार की मेहनत का फल है और हमें अंकिता पर गर्व है।”
अंकिता की इस सफलता पर अजीतगढ़ के विभिन्न सामाजिक संगठनों और शैक्षिक संस्थाओं ने उन्हें बधाई दी है। इन संगठनों ने अंकिता की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उनके परिवार को धन्यवाद और शुभकामनाएं दीं।
शहर के शिक्षण संस्थानों ने भी इस शानदार उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और कहा कि अंकिता का यह मार्गदर्शन उन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है जो कठिन मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में विश्वास रखते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!