E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

श्री भौमिया जी महाराज ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता 25दिसम्बर से

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। समस्त ग्राम जनता गढ़टकनेत खेल मैदान गढ़टकनेत (श्री भौमिया जी महाराज स्टेडियम) में 25दिसम्बर से प्रथम श्री भौमिया जी महाराज ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कर रही है जिसमें विजेता टीम को31हजार रुपये एवं उप विजेता टीम को 15हजार रुपये के नकद इनाम के साथ चमचमाती ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता की एंट्री फीस मात्र 1100रुपये हैं। सभी मैच 10-10ओवर के होंगे, सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच 12-12ओवर के होंगे, प्रत्येक मैच सीमेंटेड पट्टी पर खिलाएं जाएंगे,सभी मैच डे-नाइट बॉल(टेनिस बॉल) से खेले जाएंगे, एम्पायर का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा,टीम को अपना खेल किट साथ लाना होगा,मैच के दौरान हुए किसी भी विवाद का निपटारा आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा, प्रत्येक मैच के मैन ऑफ दी मैच को शानदार ट्रॉफी दी जाएगी,मैन ऑफ दी टूर्नामेंट को 2100रुपये का नकद इनाम एवं 5ग्राम वजनी चांदी का सिक्का प्रदान किया जाएगा और प्रतियोगिता में अधिकतम 32टीमें ही भाग लेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!