
फुलेरा महेश दाधीच | उत्तर पश्चिम रेलवे में ड्रग माफियाओं के खिलाफ जारी ‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत फुलेरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। RPF और GRP की संयुक्त टीम ने स्ट्राइक करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ है।जिसमें8.300 किलोग्राम अफीम डोडा-चूरा।
जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹1,24,500/-आंकी गई
गिरफ्तार तस्कर गुरप्रीत सिंह (24) निवासी सिरसा हरियाणा।
एक्शन टीम RPF फुलेरा और विशेष टास्क टीम जयपुर मंडल।
प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर सोमवार 27 अप्रैल को जब फुलेरा स्टेशन पर मुसाफिरों की भीड़ थी, महानिरीक्षक, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त उ.प. रेलवे
ज्योति कुमार सतीजा और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ओंकार सिंह के निर्देशों पर टीमें अलर्ट पर थीं। प्लेटफॉर्म नंबर 2 के पश्चिमी छोर पर पीठ पर बैग लादे एक युवक की संदिग्ध गतिविधियों ने जवानों को चौकन्ना कर दिया। जैसे ही फुलेरा रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक सुरेश कुमार मीणा के नेतृत्व में टास्क टीम ने युवक को घेरकर तलाशी ली, तो बैग के अंदर कपड़ों के बीच छिपा 8 किलो 300 ग्राम डोडा-चूरा बरामद हुआ। वैध दस्तावेज नहीं होने पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।इन ‘जांबाजों’ ने नाकाम की तस्करी
इस सफल ऑपरेशन में RPF के आरक्षक रामप्रकाश, मुकेश गुर्जर, कपिल देव और GRP के सउपनिरी भजनाराम, कॉन्स. कृष्णा कुमार व रामलाल की सूझबूझ और सतर्कता ने तस्करों के नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। थाना अधिकारी निरीक्षक सुरेश कुमार मीणा ने मौके पर ही माल को जप्त कर कानूनी कार्रवाई पूरी की गई तथा आरोपी को जब तू सुदामा माल के साथ आगामी कार्यवाही हेतु जीआरपी थाना फुलेरा के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं जीआरपी ने पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसका ‘डेस्टिनेशन’ कहां था।आरपीएफ और जीआरपी की इस संयुक्त कार्रवाई ने तस्करों के नेटवर्क को करारा झटका दिया है।



