E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

महिला अधिकार एवं विकास फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा डीग में 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न

दैनिक राजस्थान समाचार जितेंद्र सिंह डीग। महिला अधिकार एवं विकास फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा 2 नवंबर 2025 को डीग में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 11 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। समारोह में नवविवाहित जोड़ियों को गृहस्थ जीवन प्रारंभ करने के लिए आवश्यक गृह उपयोगी उपहार भेंट किए गए।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष देवी, राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार यादव, अतिथि चौधरी सुरेंद्र कुमार, कार्यकर्ता ओमप्रकाश, अमरेश, लवकुश, विश्वेंद्र, सर्वेश, गोपी, प्रियंका, विशाल यादव, आदित्य यादव और महेंद्र जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष देवी ने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचकर गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग करना है। जो परिवार आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों का विवाह नहीं कर पाते, ट्रस्ट उनकी मदद करता है।

इसके अलावा संस्था महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी सक्रिय है — किसी भी महिला के साथ घरेलू हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में सहायता प्रदान की जाती है तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु सिलाई, ब्यूटी पार्लर, अगरबत्ती निर्माण जैसी ट्रेनिंग दी जाती है।

अब तक ट्रस्ट द्वारा 251 गरीब बेटियों के विवाह में सहयोग किया जा चुका है। संस्था का लक्ष्य है कि कोई भी गरीब पिता अपनी बेटी के विवाह के लिए कर्ज में न डूबे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!