E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

थोई-कांवट बाईपास पर दर्दनाक हादसा — 1 चचेरा और 2 सगे भाइयों की मौत

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा, गढ़टकनेत अजीतगढ़। अजीतगढ़–नीमकाथाना मार्ग पर कांवट बाईपास के निकट बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्रीतमपुरी गांव के तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई और एक चचेरा भाई शामिल हैं। तीनों युवक बाइक पर सवार होकर नीमकाथाना से अपने गांव प्रीतमपुरी लौट रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर थोई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दो सगे भाइयों दिनेश कुमार सैनी और दीपक सैनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि चचेरे भाई हिमांशु सैनी को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि तीनों युवक महाराष्ट्र में टाइल फिटिंग का काम करते थे और 10 नवम्बर को वापस काम पर लौटने की तैयारी में थे। लेकिन इस भीषण हादसे ने दोनों परिवारों की खुशियां छीन लीं। गांव में मातम पसरा हुआ है।

मृतक दिनेश और दीपक शादीशुदा थे और दोनों के दो-दो छोटे बच्चे हैं, जबकि हिमांशु अविवाहित था। परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!