
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढ़टकनेत – अजीतगढ़। आसपुरा राज्य सरकार ने आसपुरा निवासी एडवोकेट कमलेश कुमार शर्मा को नगरपालिका श्रीमाधोपुर का राजकीय अधिवक्ता नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
इस निर्णय से आसपुरा एवं आसपास के गांवों में प्रसन्नता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं राजस्थान सरकार में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का आभार व्यक्त किया है, जिनकी अनुशंसा पर यह नियुक्ति हुई।
क्षेत्रवासियों ने एडवोकेट शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों को कानूनी सहायता और प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा मिलेगी।




